{"_id":"59beaa7a4f1c1b21688b513c","slug":"191505667706-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीएचसी पर लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीएचसी पर लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब पीएचसी पर भी लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी
सीएमओ ने जारी किया सभी अधीक्षकों को पत्र
एक अक्तूबर से लागू होगी बायोमीट्रिक व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक अक्तूबर से बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। सीएमओ ने जिले के सभी केंद्र अधीक्षकों को पत्र भेजकर नियत तिथि से पूर्व अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीन लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने जुलाई से सीएमओ कार्यालय तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी थी। इसमेें मिली सफलता के बाद सीएमओ ने अब जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी 01 अक्तूबर से बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। सीएमओ ने सभी पीएचसी अधीक्षकों को पत्र भेजकर नियत तिथि से पूर्व अस्पताल पर बायोमीट्रिक मशीन स्थापित कराने तथा एक अक्तूबर से सभी कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन पर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि अक्तूबर का वेतन उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी बायोमीट्रिक हाजिरी लगी होगी। बायोमीट्रिक शीट में जिन कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं होगी उनका वेतन नहीं निकलेगा।