फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दहेज के लिए टूटी शादी, मामला दर्ज

दहेज के लिए टूटी शादी, मामला दर्ज

Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए टूटी शादी, मामला दर्ज
दहेज के लिए टूटी शादी, मामला दर्ज
विज्ञापन

संग्रामपुर। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव शिवपुर मजरे करनाईपुर निवासी राजू सिंह पुत्र मुन्नू सिंह की बेटी ज्योति की शादी प्रतापगढ़ जिले के थाना उदयपुर के गांव खानीपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र विकास सिंह से तय थी। 18 जून को राजू सिंह के यहां बारात आई थी। बारात में जयमाल के दौरान दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। इस पर घरातियों ने यूपी 100 को मामले की सूचना दी। उसके बाद शादी टूट गई और मामला थाने पहुंचा। लड़की के पिता राजू ने दहेज में दिए गए छह लाख 10 हजार रुपये वापस कराने व वर पक्ष पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

एटीएम कार्ड बदल कर 70 हजार की ठगी
अमेठी। प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव पूरे बैजनाथ निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राम औतार को शिकायती पत्र देकर बताया है कि 15 जून को वह घर से अमेठी बाजार खरीदारी करने आया था। वह शहर के ककवा रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम बूथ से पैसा निकालने के लिए गया। जब वह पैसा निकाल रहा था। तभी एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर पीछे लाइन में खड़े एक युवक ने विजय कुमार से एटीएम लेकर दोबारा कोशिश किया। आरोप है कि इसी बीच युवक ने विजय कुमार का एटीएम कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने के दूसरे दिन उसके मोबाइल पर 70 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। मंगलवार सुबह पीड़ित युवक ने बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी की। युवक ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कारवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन पर केस दर्ज
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे दलजीत सिंह का पुरवा निवासी रामसुख कोरी ने कोतवाली प्रभारी राम औतार को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बीते 17 जून को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन में धांधली व वित्तीय अनियमितता की शिकायत करने जा रहा था। इसी को लेकर ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से माने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का आयोजन
अमेठी। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 22 व 23 जून को तहसील सभागार में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन शिविर आयोजित किया गया। मत्स्य निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में 25 हेक्टेयर भूमि पर स्थित तालाबों की नीलामी की जाएगी। बताया कि इच्छुक लोग समय से शिविर में भोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed