फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1,911 personnel trained for the census

Sultanpur News: जनगणना के लिए 1911 कर्मी किए गए प्रशिक्षित

Fri, 24 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
1,911 personnel trained for the census
सुल्तानपुर। जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की गणना के पहले चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा शुरू हो गया। पहले बैच में पांचों तहसीलों और नगर निकायों के 1911 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलों के उपजिलाधिकारियों की देखरेख में छह सेेंटरों में चल रहे पहले बैच में मकान सूचीकरण के 33 बिंदुओं की विधिवत जानकारी कर्मचारियों को दी गई।
विज्ञापन

सदर तहसील के प्रगणकों व सुपरवाइजरों को शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। नगरपालिका के प्रगणकों को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रशिक्षित किया गया। बल्दीराय का प्रशिक्षण हर्ष महिला पीजी कॉलेेज, जयसिंहपुर का राम बचन सरदार पटेल इंटर कॉलेज बरौंसा, कादीपुर का संत तुलसीदास पीजी कॉलेज और लंभुआ का सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। आखिरी दिन के प्रशिक्षण का जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार सहित कई सेंटरों का जायजा लिया। उन्होंने 22 मई से शुरू होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed