{"_id":"5afdbc214f1c1be9408b610d","slug":"181526578209-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को पुलिस ने घर वालों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची को पुलिस ने घर वालों से मिलाया
Updated Thu, 17 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता मूक बधिर बच्ची को पुलिस कर्मियों ने परिवारीजनों से मिलाया
सुल्तानपुर। घर से लापता एक मूकबधिर बच्ची को पुलिस के प्रयास से परिवारीजन मिल गए। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची को सड़क किनारे रोते देख एसओ उसे अपने साथ थाने ले गए। सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ बच्ची को उसके घरवालों तक पहुंचाने के लिए पुलिस कर्मियों को बाइक से कई गांवों में भेजा। इस बीच बच्ची अपना गांव देखकर पुलिस कर्मियों को छोड़कर घर दौड़ते हुए पहुंची और अपने पिता से लिपट गई। बच्ची को सकुशल पाकर घर वाले बेहद खुश हैं।
कुड़वार क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी जगदीश प्रसाद कोरी की सात वर्षीय मूक बधिर बेटी अनीता बुधवार शाम घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कुड़वार एसओ नंद कुमार तिवारी गश्त के दौरान असरोगा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो अनीता रोते हुए मिली। एसओ बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और उसका नाम पूछा। मूकबधिर होने के कारण वह कुछ बता नहीं सकी।
एसओ ने सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो डालकर उसे वायरल कर दिया और लोगों से उसके घर वालों के बारे में जानकारी देने की अपील की। पुलिस कर्मियों के साथ एसओ बच्ची को जीप में बैठाकर कई गांवों में गए लेकिन उसके बारे में पता नहीं चला। पुलिस कर्मियों को बच्ची के परिवारीजनों की तलाश करने को कहा। सिपाही मोहित कुमार के साथ बच्ची को बाइक पर बैठाकर गांवों में उसके परिवार की तलाश में भेजा गया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ बाइक से सिपाही कोटवा गांव पहुंचा। बच्ची बाइक से उतरकर एक घर में चली गई। सिपाही घर में पहुंचा तो पता चला कि बच्ची अपने घर में है। पुलिस के सहयोग से अनीता को पाकर उसके घरवाले बेहद खुश हुए। सीओ सिटी श्यामदेव ने कुड़वार थाने की पुलिस की सराहना की है।