{"_id":"599721474f1c1b2a5f8b498e","slug":"181503076679-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायतों ने फिर चुपके से निकाल ली परफॉर्मेंस ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायतों ने फिर चुपके से निकाल ली परफॉर्मेंस ग्रांट
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ग्राम पंचायतों ने फिर चुपके से निकाल ली परफॉर्मेंस ग्रांट
- रोक के बाद निकाली गई धनराशि
- पंचायतराज विभाग को मिली रिपोर्ट में खुलासा
सुल्तानपुर। केंद्र की परफॉर्मेंस ग्रांट में फिर सेंध लगी है। धनराशि निकासी पर रोक के बाद भी कादीपुर विकास खंड क्षेत्र की चार ग्रामपंचायतों में ग्रामप्रधान व सेक्रेटरी ने लाखों रुपया चुपके से निकाल लिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी को मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रोक के बाद धनराशि निकासी पर पंचायतराज महकमा चारों ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर रहा है।
केंद्र सरकार से ग्रामपंचायतों के विकास के लिए मिली परफॉर्मेंस ग्रांट के आवंटन में गड़बड़ी के बाद प्रशासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने धनराशि निकासी पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ की रोक के बाद भी ग्रामपंचायतें पैसा निकाल रहीं हैं। पिछले माह 17 ग्राम पंचायतों की ओर से रोक के बाद करीब सवा करोड़ रुपये निकाले जाने का मामला जिला पंचायतराज विभाग ने पकड़ा था। पंचायतराज विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामप्रधानों एवं सेक्रेटरियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। अभी 17 ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरियों का जवाब नहीं आया था फिर परफॉर्मेंस ग्रांट में सेंध मारी हो गई। कादीपुर विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों ने रोक के बाद परफॉर्मेंस ग्रांट की लाखों रुपये धनराशि चुपके से निकाल ली। सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायतों ने धनराशि निकालने के बाद उनका खर्च दिखा दिया है। ब्लॉकों से पंचायतराज विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। धनराशि निकालने की जानकारी मिलने के बाद पंचायतराज महकमा नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
इनसेट
मांगा जा रहा जवाब
जिला पंचायतराज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों की ओर से धनराशि निकालने की जानकारी मिली है। संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई होगी।