{"_id":"595521934f1c1b422c8b470b","slug":"171498751379-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रौढ़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रौढ़ की इलाज के दौरान मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे से विवाद के बाद आग लगा की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व बेटे से हुए विवाद में खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने वाले प्रौढ़ की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी गांव से जुड़ा है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी गांव निवासी खदेरू (54) का पिछले मंगलवार को अपने बेटे रंजीत से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खदेरू ने खुद के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान खदेरू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि जांच करेंगे।