फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कुवेैत में युवक की मौत

कुवेैत में युवक की मौत

Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुवेैत में युवक की मौत
कुवैत में युवक की मौत
विज्ञापन

देर शाम लाया गया शव

अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। ढाई माह पूर्व कुवैत में नौकरी करने गए एक युवक की पिछले शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। बुधवार की देर शाम युवक का शव कुवैत से घर पहुंचा।
कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां निवासी रंजीत निषाद (25) पुत्र ज्वाला निषाद ढाई माह पूर्व कुवैत नौकरी करने गया था। पिछले शुक्रवार को रंजीत की मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि रंजीत की मौत ह्रदयगति रुकने की वजह से हुई है। बुधवार की देर शाम रंजीत का शव घर पहुंच गया। परिवारीजनों की मानें तो रंजीत की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसके डेढ माह का एक बेटा भी है। रंजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत
जयसिंहपुर। सड़क दुर्घटना में घायल शुभम (22) पुत्र दयानंद निवासी पांडेय का पूरा थाना दोस्तपुर की मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि शुभम अपने छोटे भाई सौरभ (18) के साथ बाइक से गोविंदपुर एक निमंत्रण में जा रहा था। तभी पीढ़ी के समीप दुर्घटना में दोनों भाई घायल हो गए थे। सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून बेच रहे युवक को डॉक्टर ने पकड़ा
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पांच हजार रुपये लेकर खून बेचने पहुंचे सौरभ पुत्र अशोक निवासी वैष्णो नगर घसियारीमंडी कोतवाली नगर को डॉक्टर अमित सिंह ने पकड़ लिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के अरवल मठा पारा बाजार निवासी विनोद पुत्र हरीराम के परिवार का एक मरीज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसे खून की जरूरत थी। विनोद को एक प्राइवेट एंबुलेंस चलाने वाले ड्राइवर ने पांच हजार रुपये लेकर एक यूनिट ब्लड दिलाने की पेशकश की थी। विनोद ने चालक को बतौर दो हजार रुपये एडवांस भी दिया था। शक होने पर सौरभ को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed