{"_id":"59496aa44f1c1b59508b476a","slug":"171497983652-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के सफाई बेड़े में शामिल हुए दो मोबाइल टॉयलेट
क्रासर
कूड़ा गाड़ी समेत अन्य संसाधनों का चेयरमैन ने किया लोकार्पण
फोटो संख्या- 18
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के मकसद से नगर पालिका के सफाई बेड़े में मोबाइल टॉयलेट व अन्य वाहनों को शामिल किया गया है। वार्डों में सफाई व्यवस्था के समुचित प्रबंध के लिए 25 बड़े व 100 छोटे डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष ने मोबाइल टॉयलेट का लोकार्पण किया।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सफाई बेडे में दो मोबाइल टॉयलेट, छह कूड़ा गाड़ी, 25 बड़े व 100 छोटे डस्टबिन को शामिल किया गया। सफाई व्यवस्था के इन संसाधनों का नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि दो मोबाइल टॉयलेट का रोस्टर बनाया जाएगा। पयागीपुर व रामलीला मैदान के पास लोगों की सुविधा के दृष्टिकोण से ये मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध रहेंगे। भारत सरकार की ओर से अमृत योजना के तहत 44 नगर पालिका में सुल्तानपुर की 14वीं रैंक है। कूड़ा गाड़ी से कूड़ा उठाकर सीधे डंपिंग स्थल पर गिराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास जारी है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद, सफाई निरीक्षक विशुद्धानंद त्रिपाठी, विवेक पांडेय, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, मो. युनूस, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, दिनेश चौरसिया, डॉ. संतोष सिंह, विजय त्रिपाठी, आशीष अग्रवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अब्दुल समद, मंगरु, मोहर्रम अली, प्रवीण मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।