{"_id":"593c25f74f1c1b29298b45a2","slug":"171497114103-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। बलीपुर गांव निवासी एक युवक बाइक से शुक्रवार देर रात किसी काम के सिलसिले में कमलानगर बाजार जा रहा था। वह गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर राजगढ़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौकेे से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती विनोद कुमार उर्फ पप्पू (32) की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शाही ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। चालक व ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।