फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

क्रासर
ड्राइवर की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
परिसर में बस खड़ी करने को लेकर ड्राइवर व जेई में विवाद
फोटो संख्या-39/40
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बस स्टेशन परिसर में मंगलवार को रोडवेज बस खड़ी करने को लेकर ड्राइवर व भवन का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के जेई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर जेई ने बस में लगी केबल खींच ली, जिससे बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर ने मुस्तैदी दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू किया। मामले को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही।
शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन के निर्माण का जिम्मा समाज कल्याण निगम को सौंपा गया है। निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर के अंदर बीते कुछ दिनों से रोडवेज की बसों को खड़ा करके सवारी भरी जाती है। इससे परिसर में यात्रियों से लेकर लोगों का आवागमन लगा रहता है। बस स्टेशन भवन के निर्माण की देखरेख कर रहे जेई इरशाद अहमद बेग परिसर के अंदर बसों को ले जाने से मना कर रहा था। फिर भी मंगलवार को दोपहर के समय ड्राइवर राजकुमार यादव रोडवेज बस को परिसर के अंदर खड़ा कर दिया था। इसको लेकर ड्राइवर व जेई में तीखी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

वाद-विवाद बढ़ने पर जेई इरशाद अहमद बेग ने बस के अंदर घुसकर ड्राइवर की सीट के पास लगी केबल खींच ली। कुछ देर बाद बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ड्राइवर राजकुमार यादव ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। इसको लेकर परिसर में घंटे भर तक अफरातफरी मची रही। प्रभारी एआरएम एसएन शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वर्कशॉप में बस को भेजवाकर मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरएम ने वर्कशॉप व स्टेशन का किया निरीक्षण
रोडवेज के आरएम एसके शर्मा ने मंगलवार को अमहट स्थित वर्कशॉप और निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टेशन भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed