{"_id":"59b177cf4f1c1bfb7f8b4ba1","slug":"151504802767-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदा कोतवाली के सामने सिपाही को टैंकर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदा कोतवाली के सामने सिपाही को टैंकर ने कुचला
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। चांदा कोतवाली के ठीक सामने सड़क पार कर रहे सिपाही को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। दुर्घटना में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइंस में सिपाही के पार्थिव शरीर पर एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रायबरेली जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव निवासी भरत सिंह (52) पुलिस विभाग में सिपाही थे। बुधवार को भरत सिंह की ड्यूटी क्षेत्र के बड़ागांव में लगाई गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे भरत सिंह ड्यूटी पूरी कर चांदा कोतवाली पहुंचे थे।
भरत सिंह कोतवाली के बाहर चाय पीने के लिएसड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिपाही की मौत की सूचना पाते ही एसपी अमित वर्मा समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस लाइंस में सिपाही भरत सिंह के पार्थिव शरीर को रखा गया। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी श्यामदेव, सीओ लंभुआ मनोज कुमार उत्तम, सीओ लाइंस लेखराज सिंह, आरआई तेजराम अरुण समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
अधिकारियों ने सिपाही के शव को कंधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना किया। आरआई ने बताया कि सिपाही भरत सिंह के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंजीनियर है, जबकि छोटा बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।