फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 patients of diarrhea and viral admitted in one day

Sultanpur News: एक दिन में भर्ती हुए डायरिया व वायरल के 15 मरीज

Thu, 27 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 patients of diarrhea and viral admitted in one day
सुल्तानपुर। मौसम की बेरुखी से डायरिया व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के दौरान वायरल बुखार व डायरिया से पीड़ित करीब 15 मरीज भर्ती किए गए। इनमें वायरल बुखार के छह व डायरिया के मरीज हैं।
विज्ञापन



मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बढ़ते संक्रामक रोगों के बारे में सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने कहा कि इस बीच वायरल बुखार व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। वार्डों में बेडों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों को वायरल बुखार व डायरिया से पीड़ित लोगों का खास तौर पर ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन





इन मरीजों का चल रहा इलाज

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बुखार से पीड़ित कुड़वार के निरसहिया निवासी संदीप (11), चांदा के जंगबहादुर (45), कोतवाली देहात के जुड़ारा गांव निवासी झींगुर तिवारी (83), शहर के विवेकानंद नगर निवासी गया प्रसाद (64), कूरेभार की पार्वती (75), राजाराम वर्मा (72) का इलाज चल रहा है। डायरिया से पीड़ित अमेठी जिले की रामगंज निवासी निवेदिता (17), कूरेभार निवासी काजल (15), पल्टू का पुरवा निवासी सायरा बानो (20), धम्मौर के नरही भांटी निवासी विजय बहादुर (35), शहर के सिरवारा रोड निवासी रोशनी गुप्ता (23), अमहट कांशीराम कॉलोनी निवासी मानसी (17), बल्दीराय के सरैयामाफी निवासी कमला यादव (65), शहर के करौंदिया निवासी आशा देवी (55), चांदा निवासी गीता (21) को भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी में संक्रामक बीमारी से पीड़ित 50 मरीज आए
संक्रामक बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। भीषण गर्मी से डायरिया व वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की 10 ओपीडी में विभिन्न रोगाें से पीड़ित 1,296 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें फिजीशियन की तीन ओपीडी में लगभग 200 मरीजों का इलाज हुआ। वायरल बुखार व पेट दर्द, श्वांस से संबंधित मरीजों की संख्या लगभग 50 रही। फिजीशियन डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि गर्मी कम नहीं हो रही है। इस वजह से संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed