{"_id":"63ee7d4bde5782a7130e7a77","slug":"15-lakh-loss-due-to-house-fire-sultanpur-news-c-13-1-90774-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: मकान में लगी आग से 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: मकान में लगी आग से 15 लाख का नुकसान
Fri, 17 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग।
सुल्तानपुर। कुड़वार बाजार स्थित श्याम बहादुर चौरसिया उर्फ टिंकू के मकान के दूसरे तल पर बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। श्याम बहादुर ने बताया कि उन्होंने घर में पांच लाख रुपये नकद रखे थे जो आग से जल गए। इसके साथ ही 10 लाख रुपये कीमत से ज्यादा का सामान भी जल गया। आग लगने की वजह बिजली की शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।