{"_id":"5985f64a4f1c1b71428b4b40","slug":"141501951562-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बंद रहे तीन विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बंद रहे तीन विद्युत उपकेंद्र
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्र के तीन उपकेंद्र लगातार तीन दिनों तक भी बंद रहे। बृहस्पतिवार से शनिवार तक उपकेंद्र बंद रहने से क्षेत्र की 75 हजार आबादी बिजली समस्या जूझती रही। विद्युत वितरण खंड ने इस दौरान मरम्मत कार्य कराने का दावा किया है।
विद्युत वितरण खंड दो के ग्रामीण क्षेत्र के तीन उपकेंद्र लगातार तीन दिन तक बंद रहे। तीनों उपकेंद्र शनिवार को भी सुबह नौ बजे से लेकर शाम करीब सात बजे तक बंद रहे। रामगंज, गारवपुर व शिवगढ़ उपकेंद्र एक साथ लगातार तीन दिन तक बंद रहने से लोगों को दिन में बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 75 हजार आबादी तीसरे दिन भी परेशान रही। हालांकि इस दौरान वितरण खंड ने मरम्मत कार्य कराया। तीनों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई। अवर अभियंता सियाराम यादव ने बताया कि शनिवार को भी तीनों उपकेंद्र पर कार्य कराया गया।
विज्ञापन
ट्रिपिंग के दौर से गुजर रहे शहर के केएनआई उपकेंद्र को भी बंद रखा गया। आंशिक बंदी के दौरान उपकेंद्र की मरम्मत का कार्य कराया गया। उपकेंद्र बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 20 हजार आबादी दिन भर बिजली के लिए परेशान रही। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।