{"_id":"594aa6834f1c1bba758b459f","slug":"141498064515-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लगी आग से पशुशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लगी आग से पशुशाला राख
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक लगी आग से पशुशाला राख
क्रासर
जूठीपुर गांव में झुलसकर दो गायों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-32
गौरीगंज। मुंशीगंज थाने के जूठीपुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से पशुशाला जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते गंभीर रूप से झुलसकर दो गायों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
मुंशीगंज थाने के पूरे हसरम दुबे मजरे जूठीपुर गांव निवासी रामआसरे की पशुशाला में मंगलवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रामआसरे को जब तक इसका आभास होता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही इस पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते पशुशाला में बंधी दो गायों की गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह गांव पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।