{"_id":"59382eb94f1c1b0a7a8b4584","slug":"141496854201-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान का दरवाजा खोल ले गए दबंग
महिला के विरोध करने पर की पत्थरबाजी
पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद में बुधवार की सुबह दबंग एक निर्माणाधीन मकान का दरवाजा खोल ले गए। घर में मौजूद महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के पारा बासूपुर गांव निवासी मूलचंद त्रिपाठी बुधवार की सुबह अपने जर्जर मकान को गिराकर नया निर्माण करा रहे थे। तभी उनके विपक्षी समेत 10 लोग वहां पहुंच गए। विपक्षी निर्माणाधीन मकान का दरवाजा खोलकर उठा ले गए। मूलचंद की पत्नी सरिता ने इसका विरोध किया तो आरोेपियों ने पत्थरबाजी भी की। हालांकि पत्थरबाजी में किसी को चोट नहीं लगी। हमले की सूचना के बाद एसओ अखंडनगर राघवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। एसओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस बाबत एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।