फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   शिक्षामित्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

शिक्षामित्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
शिक्षामित्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
विज्ञापन

- तिकोनिया पार्क में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
फोटो संख्या-8/9
सुल्तानपुर। शिक्षामित्रों का शहर के तिकोनिया पार्क में चल रहा धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कलेक्ट्रेट के सामने पीएम का पुतला फूंक विरोध जाहिर किया।

संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा व बृजेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज उठाते हुए प्रदेश सरकारी की नीतियों की वादाखिलाफी की निंदा की। सरकार विरोधी नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपने वादे को भूल रही है। 40 हजार पाने वाले शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मानदेय देने की बात कर रही है। ऐसी सरकार से शिक्षामित्रों का भरोसा उठ गया है। कहा कि अब आंदोलन बड़ा रूप ले चुका है। बृजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र अपनी एकता को बनाए रखें। महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि शिक्षामित्र अपनी ताकत को पहचानें, सफलता जरूर मिलेगी। सभा के बाद जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस मौके पर केसी मिश्रा, पवन कुमार, भारत यादव, राम प्रसाद मिश्र, केके उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, हरिओम, जगध्यान यादव, बाल गोविंद समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed