{"_id":"5953f69c4f1c1bd70e8b474a","slug":"131498674844-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की खराबी से सूख रही किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की खराबी से सूख रही किसानों की फसल
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
नलकूप की खराबी से सूख रही फसलें
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-27
परतोष/अमेठी। विकास खंड भेटुआ के गांव परतोष स्थित सरकारी नलकूप मोटर की खराबी के चलते एक माह से बंद पड़ा है। नलकूप की खराबी के चलते किसानों की फसल सूख रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विकास खंड भेटुआ के गांव परतोष स्थित राजकीय नलकूप संख्या 50 एजी बीते करीब एक माह से मोटर में तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा है। किसान निर्भय मिश्र, बृजेश कुमार, फूलचंद, जगदीश पाल का कहना है कि नलकूप की खराबी के चलते जहां धान की तैयार नर्सरी सूख रही है, वहीं धान की रोपाई का कार्य बाधित है। आरोप है कि कई बार मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।