{"_id":"5940310b4f1c1b26098b46c8","slug":"121497379083-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में जिले के दो साहित्यकार सम्मानित
देश भर के 150 कवियों व साहित्यकारों ने किया था प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। नैनीताल के भीमताल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जिले के दो साहित्यकार सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के 150 कवियों व साहित्यकारों ने भाग लिया था।
राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का तीन दिवसीय आयोजन नैनीताल के भीमताल में नौ जून से आयोजित किया गया था। 11 जूून को सम्मान समारोह संपन्न हुआ। आयोजन में देश भर के करीब 150 कवियों व साहित्यकारों ने भाग लिया था। इसमें जिले के प्रतिभाग किया था। इसमें जिले के कवि व साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह को उनकी पुस्तक ‘देशभक्त बलिदानी’ के लिए 2100 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे कवि व साहित्यकार मदन मोहन पांडेय को भी उनकी लिखी गई तमाम कविताओं के लिए नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल प्रहरी त्रैमासिक पत्रिका अल्मोड़ा उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित बाल साहित्य सम्मान 2017 के तहत यह सम्मान पाकर दोनों कवियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।