{"_id":"68dae2ce7623fa74f20f35b7","slug":"12-injured-in-a-brawl-over-cutting-branches-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149469-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डाल काटने के विवाद में चलीं लाठियां, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डाल काटने के विवाद में चलीं लाठियां, 12 घायल
Tue, 30 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। महम्मदपुर गांव में सोमवार सुबह पूजा पंडाल की तैयारी के दौरान गूलर के पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
ग्रामीणों के अनुसार महम्मदपुर सिरयारी नवदुर्गा पूजा समिति चार वर्षों से गांव में पंडाल लगाकर प्रतिमा की स्थापना करती है। इस बार भी समिति के लोग सोमवार सुबह पंडाल सजा रहे थे। पंडाल के पीछे गूलर के पेड़ की एक डाल से अड़चन हो रही थी। समिति के लोग उसे काटकर हटाने लगे। इसी दौरान गांव के जगप्रसाद यादव, दिनेश यादव, दुर्गेश यादव, जसवंत, विष्णु और समीर सहित अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। थोड़ी देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई।
इसमें एक पक्ष से अमित सरोज, गयाबक्स सिंह, तेज बहादुर सिंह, अनीत सिंह और मंगल सरोज व दूसरे पक्ष से जगप्रसाद यादव, दिनेश यादव, दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र यादव, यशवंत यादव, श्रवण यादव और समीर यादव घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के आठ लोगों को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर भेजा। दूसरे पक्ष से घायल दुर्गेश यादव को थाने पर बैठाया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।