{"_id":"594955eb4f1c1b53128b45c5","slug":"11497978347-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी कृत्य
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान
जिंदाबाद के नारों से उबाल
क्रासर
भारत माता पर की अश्लील टिप्पणी, लगाएं भारत विरोधी नारे
पांच नामजद समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। इंग्लैंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान की जीत पर जिले के शरारतीतत्वों की ओर से सोशल साइट पर किए गए पाकिस्तान के समर्थन व भारत विरोधी टिप्पणियों को लेकर विभिन्न संगठनों ने सख्त एतराज जताया है। मंगलवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पहली बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठनों से जुड़े नेता साथ दिखे और पांच नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में संयुक्त तहरीर दी।
इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच 18 जून को क्रिकेट मैच खेला गया था। मैच में भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। पाकिस्तान का समर्थन किया था। मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नेता एक मंच पर साथ आ गए। भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री रामेंद्र प्रताप सिंह राणा और प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के सुब्रत सिंह सनी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव प्रशांत सिंह, तेज बहादुर पाठक जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस समेत करीब 20 कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। नेताओं ने संयुक्त तौर पर एक तहरीर कोतवाली नगर में देते हुए सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणी की फोटो स्टेट कॉपी भी पुलिस को सौंपी। इस मौके पर हिमांशु मिश्र, अतुल तिवारी, जसवंत सिंह, आदित्य अग्रहरि, विकास सिंह, अखिलेश सिंह पर्वत, सूरज सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, अवनीश सिंह, अंकित कुमार सिंह, शुभम पांडेय, मोहित सिंह, रीतेश सिंह रजवाड़ा मौजूद रहे।
इनसेट
केस दर्ज कर होगी गिरफ्तारी: सीओ सिटी
सुल्तानपुर। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को जो तहरीर मिली है उस पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।