Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   114 bus wheels will stop today

आज थम जाएंगे 114 बसों के पहिए

Sat, 21 Mar 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
114 bus wheels will stop today
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर परिवहन निगम ने रविवार को 114 बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। सुबह पांच बसे से रात 10 बजे तक बसों का संचालन ठप रहेगा।
विज्ञापन

रोजाना करीब 16 हजार यात्रियों को बसों से सफर कराने वाले परिवहन निगम को बंदी के कारण तकरीबन 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार को ही बस स्टेशन से दिल्ली के लिए जाने वाली तीन बसों व आगरा की एक बस का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज डिपो से 114 बसों का संचालन होता है। इनमें 81 बस रोडवेज और 33 बस अनुबंधित शामिल है। इन बसों से रोजाना करीब 16 हजार यात्री सफर तय करते हैं। इससे परिवहन निगम को तकरीबन 12 लाख रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन इंजार्च अजय सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली को जाने वाली तीन बसों व आगरा को जाने वाली एक बस का संचालन शनिवार से ही बंद कर दिया गया है। इन बसों का रूट डायवर्ट करके उन्हें लखनऊ व कानपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को रोडवेज की सभी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
एआरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शनिवार को शहर के रोडवेज बस स्टेशन, गोलाघाट, अमहट चौराहा व पयागीपुर चौराहा पर बसों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बस चालकों एवं वाहन स्वामियों को अपनी बसों को साफ-सुथरा रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों का हाथ सेनिटाइजर कराने के बाद ही यात्रा कराने का निर्देश दिया।
एआरटीओ ने वाहन स्वामियों, बस ऑपरेटरों एवं टेंपो-टैक्सी/ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा धारकों से अपील की है कि वे जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने वाहन का प्रयोग नहीं करें और अपने घरों में ही रहें।
कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर दो दिनों के लिए स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर समेत दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
शनिवार को लखनऊ-सुल्तानपुर अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है। वहीं रविवार को भी इन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

इसके अलावा हरिहरनाथ अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेनें भी आरंभिक स्टेशनों से निरस्त की गई हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्त ने बताया कि अन्य ट्रेनों के संचालन के निरस्त होने की सूचना अभी नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed