{"_id":"59c14ac74f1c1b1d688b57ff","slug":"111505839815-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव
क्रासर
- चाबी मैन ने दी स्टेशन मास्टर को सूचना
- शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर बनी स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पड़ा मिला। ट्रैक की निगरानी पर निकले की-मैन ने शव देख मामले की सूचना स्टेशन मास्टर के साथ पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
गौरीगंज थाने के बनी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास मंगलवार सुबह ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। ट्रैक की निगरानी को निकले चाबी मैन रघुनाथ ने सुबह 7:15 पर रेलवे ट्रैक किमी 956-1 के पास 40 वर्षीय महिला का शव देख मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर बाबूलाल मीना को दी। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी आरपीएफ, जीआरपी के साथ मेमो के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव के शिनाख्त की कोशिश की। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे मार्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि महिला प्रथम दृष्टया बाहर की लग रही है। आसपास के जिलों के साथ अन्य प्रांतों में महिला की फोटो प्रसारित कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।