{"_id":"59401b694f1c1ba40a8b4609","slug":"111497373545-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजलिस
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया बाहुल्य इलाकों में आज से शुरू होगी मजलिस
रात आठ बजे से निकलेगा जुलूस
मौलाना करेंगे मजलिस को खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। हजरत अली अलैह के शहादत पर शिया बाहुल्य क्षेत्रों में बुधवार से चार दिवसीय मजलिस का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे से जुलूस निकाला जाएगा और मजलिस को मौलाना खिताब करेंगे।
रमजान के पाक महीने व पहले इमाम हजरत अली अलैह की शहादत पर शिया बाहुल्य इलाकों में बुधवार से चार दिनों तक मजलिस होगी। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने बताया कि बुधवार को रात आठ बजे जामा मस्जिद अमहट में मजलिस का आयोजन किया गया है। मजलिस को मौलाना मो. जाफर खिताब करेंगे। इसके बाद हजरत अली अलैह का शबीह ताबूत निकाला जाएगा। यह जुलूस हुसैनिया नौतामीर में समाप्त होगा। 17 जून को दोपहर बाद एक बजे जामा मस्जिद अमहट से उठकर हुसैनिया नौतामीर पर खत्म होगा। तुराबखानी में आयोजित मजलिस को मो. अस्करी खान, चुनहा में मौलाना मुशीर अब्बास, दरियापुर में कौसर जैदी व सुरौली में मौलाना सिब्तैन खिताब करेंगे। चार दिवसीय मजलिस व जुलूस का दौर गोराबारिक, अलीनगर, हसनपुर, पीपरपुर, मनियारपुर, जूड़ूपुर, प्रतापपुर, मनियारी, भाईं, खैराबाद, सुरौली, हयात नगर, बेलहरी, वलीपुर, चुनहा, मूंगर, कादीपुर, करौंदिया, इसौली, सैदपुर, सैदखानपुर, लौहर आदि शिया बाहुल्य इलाकों में चलेगा।