फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन
जगदीशपुर (अमेठी)। जलालपुर तिवारी गांव में 13 दिन पूर्व मामूली विवाद में विपक्षियों की गोली से घायल युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन आर्थिक सहायता मुहैया कराए और परिवार को सुरक्षा दे। एएसपी के समझाने-बुझाने पर तीन घंटे बाद लोग शांत हुए। हाईवे जाम होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ ही पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर तिवारी गांव निवासी दिलीप (35) पुत्र श्यामलाल का पिछले आठ दिसंबर को गांव के ही नवनीत सिंह से मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में नवनीत पक्ष ने दिलीप पक्ष पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान फायरिंग भी की गई थी। दिलीप और योगेश गोली लगने से घायल हो गए थे जबकि दिनेश, दीपक, अजय, देवेश व अनूप पिटाई में घायल हुए थे। दिलीप और योगेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दिालीप की मौत हो गई थी। पुलिस ने दिलीप के पिता श्यामलाल की तहरीर पर अखिलेश, रमेश, मुकेश, बृजेश, रोहित, नवनीत, हरिराम, उमेश और संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे परिवारीजन और ग्रामीण शव लेकर जलालपुर तिवारी गांव के बाहर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाते ही एएसपी बलरामाचारी दुबे पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने एएसपी से कहा कि पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। लोगों की मांग थी कि नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। साथ ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। एएसपी ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे बाद लोग एएसपी के आश्वासन पर शांत हो गए। हाईवे पर जाम लगने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एएसपी के आदेश पर गांव में पीएसी के साथ ही पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश: एसओ
इस बाबत एसओ जेबी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल हरिराम और उमेश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
जलालपुर तिवारी गांव निवासी दिलीप के परिवार में पत्नी नीतू तिवारी के साथ ही इकलौता बेटा रितिक (14) शामिल हैं। दिलीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दिलीप की मां सरोज देवी और पिता को अब भी बेटे की मौत का यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed