{"_id":"595521984f1c1bea318b47c8","slug":"101498751384-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सम्मेलन
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ
क्रासर
बल्दीराय ब्लॉक सभागार में भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों से प्रेरित होकर चलने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से बहुत सारे लोग लाभान्वित हुए हैं। यह बात भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को बल्दीराय ब्लॉक के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में बोल रहे थे।
बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से बल्दीराय विकास खंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम मिश्रा के संयोजन में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। जगदीश अग्रहरि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सूर्यभान पांडेय ने किया।