फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   निरीक्षण-

निरीक्षण-

Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण-
अपर आयुक्त ने किया रानीपुर कायस्थ गांव का निरीक्षण
विज्ञापन

कादीपुर (सुल्तानपुर)। अपर आयुक्त ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रानीपुर कायस्थ में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल ने ग्राम पंचायत में संपर्क मार्ग, नाली, खड़ंजा, एमडीएम, बिजली, पेयजल, स्वच्छ प्रसाधन, लोहिया आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, सोलर लाइट, मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों, निशुल्क बोरिंग, कौशल विकास मिशन, वृद्धा, विधवा, निशक्त पेंशन, मिट्टी की जांच एवं वरासत समेत विभिन्न कार्यों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। छूटे हुए पात्रों की पेंशन बनवाने एवं गांव में पात्र किसानों को निशुल्क बोरिंग का लाभ दिए जाने तथा किसानों के खेतों की मिट्टी की निशुल्क जांच कराए जाने का निर्देश दिया। गांव में बने दो लोहिया आवास में सोलर लाइट न लगने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम मोतीलाल सिंह, बीडीओ वीरभान सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed