फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1000 families subsidy closed

1000 परिवारों की सब्सिडी बंद

Sat, 04 Jul 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

1000 परिवारों को अब घरेलू गैस एजेंसियों की तरफ से सब्सिडी नहीं दी जाएगी। ऐसे परिवारों की तरफ से रिफिल की बुकिंग करने पर उन्हें नॉन सब्सिडी दर पर घरेलू गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे। ये परिवार खाते में छूट की धनराशि लेने से वंचित हो गए हैं।

विज्ञापन

30 जून तक केंद्र सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी स्कीम में शामिल होने की परिवारों को सहूलियत दी थी। अप्रैल से जून के बीच दिए गए तीन माह को पार्किंग पीरियड का नाम दिया गया था। इस अवधि के बीच डीबीटीएल फार्म भरने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सत्र 2014-15 की सब्सिडी का लाभ दिए जाने का वादा किया गया था। आपूर्ति विभाग के मुताबिक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसियों को मिलाकर करीब 1000 परिवार डीबीटीएल प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। इन परिवारों को मिलने वाली 250 रुपये प्रत्येक सिलेंडर की सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने संबंधित एजेंसियों को नॉन सब्सिडी दर पर ऐसे परिवारों को घरेलू गैस की रीफिल देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गैर डीबीटीएल को 681 रुपये में रीफिल
सुल्तानपुर गैस एजेंसी के संचालक जियाउल हसनैन उर्फ गुुड्डू ने बताया कि अब नॉन डीबीटीएल परिवारों को 681 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। ऐसे लोगों की तरफ से बुकिंग किए जाने पर उपरोक्त धनराशि में होम डिलीवरी कराई जाएगी। इन्हें खाते में मिलने वाली सब्सिडी कंपनी की तरफ से नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed