{"_id":"68d445c4dcaefde3b40bb2b1","slug":"10-feet-long-python-swallows-vanroses-baby-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-141474-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 10 फीट लंबे अजगर ने निगला वनरोज का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 10 फीट लंबे अजगर ने निगला वनरोज का बच्चा
Thu, 25 Sep 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज के पाली गांव में वनरोज के बच्चे को निगलता पाइथन अजगर
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के पाली गांव स्थित धान के खेत में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने वनरोज के बच्चे को निगलते हुए अजगर को देखा। हल्ला गुहार करने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित चंदौर जंगल में छोड़ दिया।
पाली गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा बुधवार सुबह नौ बजे अपने धान के खेत को देखने पंहुचा तो एक विशालकाय अजगर (पाइथन) को देख अवाक रह गया।
अजगर के मुंह में वनरोज के बच्चे का पिछला भाग और पैर छटपटाते नजर आया। गांव के आशीष यादव ने सूचना वन महकमे को दी। विभाग का दैनिक सर्वेयर सत्य प्रकाश राय पहुंचा और अजगर को पकड़ने में नाकाम रहा। जानकारी पर रेंजर बृजेश यादव टीम के साथ पाली गांव पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने स्नैक कैचर मुरली को भी बुला लिया था। वन विभाग टीम के साथ स्नैक कैचर ने अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सचेत रहने की आवश्यकता है।