{"_id":"dff689ae-e6c6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sudhir-seeking-permission-to-shoot-his-upcoming-film-in-lucknow-bhulbhullaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलभुलैया के लिए भटक रही ‘मेहरुन्निसा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलभुलैया के लिए भटक रही ‘मेहरुन्निसा’
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘मेहरुन्निसा’ लखनऊ में शूट होनी है। इसकी तैयारियां भी शहर में जोर-शोर से चल रही हैं। कहीं शानदार सेट तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं कास्ट सेलेक्शन में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
बावजूद इसके मन में कुछ खटक सी है। असल में सुधीर मिश्रा चाहते हैं कि उनकी फिल्म का कुछ हिस्सा भूलभुलैया और बावली में भी शूट हो।
इसके लिए प्रपोजल लेटर और परमिशन के लिए एप्लीकेशन हुसैनाबाद ट्रस्ट को काफी पहले भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी शूटिंग की इजाजत नहीं मिली है।
तो क्या शूटिंग की मिल जाएगी परमिशन ?
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि फिल्म ‘गदर’ के बाद इमामबाड़े में शूटिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुधीर की इस फिल्म को शूटिंग की परमीशन मिल पाएगी ?
विज्ञापन
हालांकि शहर के युवा, धर्मगुरु और अधिकारी को इसमें कोई एतराज नहीं है बल्कि उनका मानना है कि इससे तो टूरिज्म को ही बढ़ावा मिलेगा।
मांगी गई बस दो दिन की मोहलत
सुधीर ने अपनी फिल्म के लिए भूलभुलैया और बावली में महज दो दिन के शूट करने की इजाजत मांगी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यहां जो भी सीन्स शूट होंगे उसमें कोई नाच गाना नहीं होगा।
विज्ञापन
बताया गया है कि जिस तरह एक आम आदमी इस खूबसूरत इमारत को देखने आता है फिल्म के लिए भी कुछ इसी तरह के सीन को प्लान किया जा रहा है।
पढ़ें: चमत्कार: इस फिल्म में एक शहर के 100 कलाकार!
इससे पहले भी कई डायरेक्टर जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्मों को शूट किया उन्हें भी इमामबाड़े के परिसर में शूटिंग करने की इजाजत नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी साफ मना नहीं किया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि सुधीर की मांग पूरी हो सकती है।