{"_id":"09f8b58c-e5f6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"100-local-actors-to-work-in-amitabh-bachchan-starrer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कार: इस फिल्म में एक शहर के 100 कलाकार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमत्कार: इस फिल्म में एक शहर के 100 कलाकार!
लखनऊ/जेबा हसन
Updated Sat, 06 Jul 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘मेहरुन्निसा’ के सेट के लिए चौक इलाके में दिन-रात काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ लोकल कलाकारों के चयन का सिलसिला भी तेज हो चुका है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, चित्रांगदा सिंह के अलावा लखनऊ के करीब 100 कलाकार भी फिल्म के लिए चुने जाने हैं।
पढ़ें: ...तो आप भी बन सकती हैं 'चित्रांगदा'
विज्ञापन
बस जम जाए बात
वैसे तो ऑडीशन के थ्रू कलाकारों को चुनने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन शहर के कई चर्चित नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें कॉस्टिंग डायरेक्टर ने अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है। अगर दोनों तरफ से बात फाइनल हो गई तो शहर के कई रंगकर्मी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये हैं कुछ नाम, जो नहीं हैं आम
जुगल किशोर, मृदुला भारद्वाज, फर्रुख जफर, गोपाल दास, गोपाल मिश्रा, आशा धसमाना, शबीह जाफरी रंगमंच की दुनिया के वो नाम हैं जो शहर की पहचान हैं। जुगल किशोर ने ‘पीपली लाइव’ और ‘खरबूजे’ जैसी फिल्म में काम किया, तो मृदुला भारद्वाज भी फिल्म और टीवी का हिस्सा रह चुकी हैं। फर्रुख जफर ‘उमराव जान’ के बाद ‘पीपली लाइव’ में अम्मा बनकर धूम मचा चुकी हैं।
पढ़ें:: 'चमेली' के निर्माता को लखनऊ में चाहिए 'मेहरुन्निसा
सुधीर मिश्र लेंगे फाइनल कॉल
फिल्म के लिए लोकल कलाकारों का चयन कर रहे भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व डायरेक्टर सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शहर के कई रंगकर्मियों के नाम तय किए गए हैं। यहां से करीब 100 कलाकारों का चयन होना है। फिलहाल कुछ नाम तय किए गए हैं, लेकिन फाइनल सुधीर मिश्रा के आने पर ही होंगे।