{"_id":"b3cb942a-be01-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"students-will-got-admission-through-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोर्सेज में अब मेरिट से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कोर्सेज में अब मेरिट से मिलेगा प्रवेश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आगामी सत्र से शुरू हो रहे नए कोर्सेज में दाखिले मेरिट से होंगे।
विज्ञापन
मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया को विवि प्रशासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही कोर्स और उनके शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को भी अमली जामा पहना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने विभागों से बृहस्पतिवार तक नए कोर्सेज से जुड़ी जानकारियां मांगी हैं। इनमें दाखिले के लिए आवेदन की प्रकिया जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बीबीएयू में 30 अप्रैल को हुई विद्या परिषद की बैठक में सत्र 2013-14 में 48 नए कोर्स शुरू करने की हरी झंडी मिली थी। नए कोर्सेज सेल्फ फाइनेंस मोड में चलाए जाएंगे।
9 मई को विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल और 10 मई को हुई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में इस पर आखिरी मुहर लग चुकी है।
कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने नए कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डीन प्रो. रामचंद्रा के निर्देशन में कमेटी गठित की है।
कमेटी के समक्ष अहम सवाल यह था कि प्रवेश मेरिट पर आधारित हो या प्रवेश परीक्षा पर।
प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिले के लिए बीबीएयू को ज्यादा समय की जरूरत थी जबकि नए कोर्सेज की आवेदन प्रक्रिया जून से पहले शुरू करना संभव नहीं है।
इससे आगामी सत्र के लेट होने की भी संभावना रहेगी। इसे देखते हुए पहले साल इन कोर्सेज में मेरिट से ही दाखिले कराने की सहमति बनी है।
हमने प्रवेश मेरिट और प्रवेश परीक्षा दोनों से दाखिले कराने पर चर्चा की। समय कम होने के कारण इस बार प्रवेश परीक्षा करा पाना थोड़ा कठिन है, इसलिए नए कोर्सेज में होने वाले दाखिले मेरिट से कराए जाएंगे।
- प्रो. रामचंद्रा, कोऑर्डिनेटर, न्यू कोर्सेज, बीबीएयू