फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   state minister objectionable statement on maya

माया पर की ऐसी टिप्पणी, नेता और अफसर हुए हैरान

Tue, 13 Aug 2013 08:56 AM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
state minister objectionable statement on maya

उत्तर प्रदेश में लैपटॉप वितरण समारोह में अपने संबोधन के दौरान राज्यमंत्री राजेंद्र राणा की जुबान फिसल गई।

विज्ञापन


बसपा पर निशाना साधते हुए वे इतने आवेश में आ गए कि उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके शब्दों को सुनकर मंचासीन नेताओं से लेकर अफसर तक हैरान रह गए।

राणा ने कहा कि विरोधी सपा सरकार के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। पार्टी में दो-चार छुटभैये नेता खराब हो सकते हैं और उन्हें हम देख भी लेंगे।

इसके बाद उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने मायावती को गरीबों का खून चूसने वाला तक कह दिया। राज्यमंत्री के भाषण को सुनकर मंच पर बैठे प्रभारी मंत्री बलराम सिंह यादव से लेकर तमाम नेता और अफसर उनकी तरफ देखने लगे।
विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने बसपा के 17 मंत्रियों के जेल में होने, घोटालों में नेताओं के नाम आने सहित कई अन्य मामलों का हवाला देते हुए भी बसपा पर खूब निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा मामले पर भी बरसे
दुर्गा शक्ति मामले में भी राज्यमंत्री खूब बोले। उन्होंने कहा कि कोई आईएएस या आईपीएस गलती करेगा तो उस पर कार्रवाई तो होगी ही। आगे भी कुछ गलत होगा तो निलंबन होगा।

मीडिया की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत सरकार को बदनाम किया जा रहा है। ऐसा न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed