फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SSP's 'doorstep' a lady died

एसएसपी की ‘चौखट’ पर शर्मसार हुई इंसानियत

Wed, 24 Apr 2013 01:35 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
SSP's 'doorstep' a lady died

एक मां की मौत..., एक पत्नी की मौत.... और साथ ही इंसानियत की मौत। मंगलवार को एसएसपी दफ्तर के सामने ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पति के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने को उषा बाइक पर बेटे के साथ निकली थी।

एसएसपी आवास के सामने स्कूटी की टक्कर लगने से वह नीचे गिरी तो कार उसे रौंदते हुए निकल गई। लहूलुहान मां को गोद में लिए बेटा मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी का दिन नहीं पसीजा।

दो अस्पतालों में भर्ती न किए जाने के बाद उषा ने उसी अस्पताल में दम तोड़ा, जहां पति भर्ती हैं।

मामला मंगलवार सुबह 9:30 बजे का है। मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार 254/2 में राजबीर सिंह का परिवार रहता है। राजबीर गांव कडीपुर मावा बागपत के मूल निवासी हैं और पराग डेरी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


18 अप्रैल को घर में आग लगने से राजबीर सिंह झुलस गए थे, तभी से वह तेजगढ़ी चौराहे के पास शिवम हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

मंगलवार सुबह राजबीर की पत्नी उषा सिंह (52) अपने बेटे राहुल (20) के साथ पैसे का इंतजाम करने बेगमपुल की ओर जा रही थीं।

एसएसपी दफ्तर के सामने उनकी बाइक को एक स्कूटी ने साइड मार दी, जिसके चलते मां-बेटा गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से आई कार उषा को रौंदते हुए निकल गई। मां को लहूलुहान देखकर राहुल घबरा गया। उसने आने-जाने वालों से चीख-चीखकर मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक राहुल जख्मी मां को गोद में लिए एसएसपी आवास के सामने बदहवास हालत में बैठा रहा। उसने फोन पर हादसे की जानकारी परिजनों को दी।

आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उषा को निजी अस्पताल में ले गए। आरोप है कि डाक्टरों ने अस्पताल में बेड खाली न होने की बात कहकर उषा को भर्ती नहीं किया।

परिजन दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां भी नहीं भर्ती किया गया। बाद में उसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजबीर भर्ती हैं।

खून अधिक बहने के कारण डाक्टरों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। लालकुर्ती पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अस्पतालों में मानवता की मौत

निजी अस्पतालों का हाल बहुत बुरा हो चुका है। मरीज तड़पता रहता है, लेकिन अस्पताल वालों का दिल नहीं पसीजता। दस दिन पूर्व छात्र सजल और पांच दिन पहले मुस्तकीम की मौत इसका उदाहरण है। इससे पहले भी दर्जनों मौतें अस्पताल की लापरवाही के चलते हो चुकी हैं।


नहीं निकले आंसू
उषा की मौत होने पर परिजन रोए नहीं। उन्हें डर था कि कहीं राजबीर को पता न चल जाए।

‘तुम्हारी मां नहीं आई...’
पांच दिन से उषा पति के लिए नाश्ता लेकर सुबह नौ बजे ही पहुंच रही थी। 11 बजे तक वह नहीं पहुंची तो राजबीर बार-बार बेटों से पूछते रहे कि तुम्हारी मां अभी तक नहीं आई, कहीं चली गई है क्या। राजबीर को कौन बताए कि उषा अब इस दुनिया में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed