फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp supporters beat bjp candidate

थाने में सपाइयों ने भाजपा प्रत्याशी को पीटा

Mon, 28 Apr 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
sp supporters beat bjp candidate

आगरा के शमसाबाद थाने में बंद समर्थक से मिलने पहुंचे फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल को सपा समर्थकों ने जमकर पीटा।

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर भी जानलेवा हमला बोला गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। थाने में भाजपा नेता की पिटाई के बाद शमसाबाद गरमा गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने थाना घेर लिया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख कई आला अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद एसपीआरए ने एसओ को हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी को पहले से मिल रही थी धमकी

sp supporters beat bjp candidate

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने रविवार शाम पत्रकार वार्ता में आशंका जताई थी कि संभावित हार से बौखलाई सपा लगातार उनको धमकियां दे रही है। हमले हो रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दो घंटे बाद ही शमसाबाद थाने में उन पर सपा समर्थकों ने हमला बोल दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल थाने में भाजपा समर्थक गढ़ निवासी देवेंद्र से मिलने गए थे। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी तथा कुछ अन्य कार्यकर्ता भी थे। बताया जा रहा है कि कस्बे का एक दबंग सपा समर्थक अपने दर्जनभर साथियों के साथ वहां पहले से ही मौजूद था।

थाना पहुंचते ही प्रत्याशी पर बोला हमला

sp supporters beat bjp candidate

बाबूलाल के पहुंचते ही दबंग ने अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया। बाबूलाल को जमकर पीटा। वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। थाने में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

बाद में दबंग अपने साथियों के साथ भाग निकला। इधर, सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने को घेर लिया और कई घंटे तक हंगामा और नोकझोंक होती रही। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, एसपीआरए पूर्वी केपी यादव और सीओ मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि शमसाबाद थाने में भाजपा नेताओं और दूसरे पक्ष का विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed