{"_id":"475f4248a80f649df89f66427b6b8660","slug":"sp-says-will-have-to-think-about-alliance-with-upa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की ध्ामकी, कांग्रेस नहीं बदली तो समर्थन वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की ध्ामकी, कांग्रेस नहीं बदली तो समर्थन वापस
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मौसम में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी भी गियर बदलती दिख रही है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर कांग्रेस ने अपना रुख नहीं बदला, तो वह केंद्र सरकार को दिए जाने वाला समर्थन वापस ले लेगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखने के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि पार्टी इस बारे में चर्चा करेगी कि क्या इस गठबंधन को जारी रखने का कोई फायदा है या नहीं। उन्होंने यूपीए के मंत्रियों पर हमला बोला और कहा कि वे इस तरह सपा सरकार की आलोचना नहीं कर सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "जिस तरह केंद्र सरकार के मंत्री उत्तर प्रदेश आकर राज्य सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे मांग रहे हैं, हमें गठबंधन जारी रखने को लेकर विचार-विमर्श करने की जरूरत पड़ेगी।"
लोकसभा में 22 सांसदों वाली समाजवादी पार्टी बाहर से यूपीए सरकार को समर्थन दे रही है। यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है, क्योंकि सीबीआई ने हाल में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जारी मुकदमा बंद करते हुए उन्हें क्लीन चिट दी है।