{"_id":"7702585c-c898-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"sp-leader-and-two-people-trapped-in-an-attempt-to-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के प्रयास में फंसे सपा नेता समेत तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के प्रयास में फंसे सपा नेता समेत तीन लोग
रामपुर मनिहारान/ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
दलित महिला के साथ बलात्कार की कोशिश करने और पीड़िता की थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।
उत्तरप्रदेश के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ यह घटना हुई।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र पंवार और उसके दो साथियों गांव बिन्ना खेड़ी थाना सरसावा निवासी अमित कुमार और नैनखेड़ा निवासी जसवीर के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने आरोप लगाया कि वह मोहनपुर गाड़ा गांव के बस स्टैंड पर थ्री व्हीलर का इंतजार कर रही थी। तीनों ने उसे जबरन पकड़ कर जंगल में ले गए और उसके साथ रेप का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर मौके पर पंहुचे लोगों ने उसे बचाया। आरोपी उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए भाग निकले। उसने थाने में शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
अब पुलिस ने धारा 354 बी, 504, 506 और एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।