फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp govt initiative to save minister

गैंगरेप केस में फंसे मंत्री को बचाने में लगी सपा सरकार

Wed, 16 Oct 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, बिजनौर
अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Oct 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
sp govt initiative to save minister

उत्तर प्रदेश में गैंगरेप के मुकदमे में फंसे सूबे के स्टांप राज्य मंत्री मनोज पारस को बचाने के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। मुकदमा वापस लेने के लिए शासन ने जिला प्रशासन से अपडेट रिपोर्ट तलब की, जिसे शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में राज्य मंत्री मनोज पारस के अलावा कुंवर सिंह, जयपाल और अक्कू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। बसपा शासन के दौरान मनोज पारस के खिलाफ थाना नगीना में कोर्ट के आदेश पर 13 जून 2007 को रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


कोर्ट से राज्यमंत्री समेत चारों आरोपियों के फरारी वारंट जारी हुए थे। मामले में राज्यमंत्री पक्ष की ओर से कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी।

इसे कोर्ट ने खारिज करते हुए 18 अक्तूबर को राज्यमंत्री को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक बसपा शासन में दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट के बारे में उस समय ही मनोज पारस ने सपा हाईकमान को अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान को बताया था कि बदले की भावना से तत्कालीन बसपा सरकार के एक मंत्री के इशारे पर उनके खिलाफ यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने सपा की सरकार बनने पर इस रिपोर्ट से निपटने का आश्वासन दिया था।

सपा सरकार बनने पर शुरू में तो यह रिपोर्ट तलब की गई पर आगे कुछ नहीं हुआ। मामला बढ़ने पर पार्टी के ही विरोधी पक्ष और सपा के विपक्षी नेताओं ने राज्यमंत्री की घेराबंदी शुरू की तो मामला और संगीन हो गया।

मुजफ्फरनगर दंगों में घिरी सपा किसी मामले में सरकार की अब फजीहत नहीं होने देना चाहती। इसलिए ही सरकार अब राज्यमंत्री मनोज पारस को बचाने में उतर आई है। शासन ने मंत्री के खिलाफ दर्ज गैंगरेप की रिपोर्ट को वापस लेने की पहल शुरू कर दी है।


मामले में कानून के जानकारों की राय ली जा रही है कि कैसे यह केस वापिस हो। बिजनौर जिला प्रशासन से भी अपडेट रिपोर्ट तलब की गई है। सूत्रों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सरकार केस को वापस ले लेगी।

एसपी राजेश कृष्ण ने शासन को मंत्री के मुकदमे के संबंध में रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed