'मोदी ने गुजरात में कराया कत्लेआम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं, बच्चे और नदियां इनकी हालत कहीं अगर खराब है तो गुजरात में खराब है। मैंने आजादी के बाद इतना अत्याचार कहीं नहीं देखा जितना गुजरात में हुआ।
मोदी ने कच्छ के सिक्खों की जमीनें छीन लीं, गुजरात में कुपोषण है। मोदी पूरे देश में झूठ बोल लें लेकिन यूपी में झूठ नहीं चलेगा।
केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि केंद्र सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। सोनिया जी ने तो केवल रायबरेली में काम किया लेकिन हमने पूरे यूपी में एक भाव से काम किया।
युवाओं को सपा ने रोजगार दिया, मुफ्त पढ़ाई दी, यूपी के विकास में लगी है।
'गुजरात की नदियां सबसे गंदी'
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने गुजरात के सीएम और बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात की नदियां सबसे गंदी हैं।
मुलायम ने कहा कि यूपी में सड़कों की हालत सुधर रही है, मुसलमानों की हालत सुधर रही है, बिजली की हालत सुधर रही है, विकास हो रहा है।
मुलायम के कहा कि हम झूठे वायदे नहीं करते हैं, जो कहते हैं वही करते हैं। उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा भीड़ जमा नहीं हो पाई मोदी की रैली में
'मोदी ने मुझे भी दी थी धमकी'
इलाहाबाद, कुंभ और आजम खान की तारीफ से मुलायम ने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात में कत्लेआम किया था, मुझे धमकी दी थी कि आप यहां मत आइए।
सपा सुप्रीमो ने कहा, 'मोदी ने गुजरात में मुसलमानों का कत्लेआम किया। वे मुसलमानों से अब माफी क्यों मांग रहे हैं? ये समझदार कौम है, वफादार कौम है।'
उन्होंने कहा कि मैं मोदी के मना करने के बाद भी गुजरात गया, तो मेरा सीना कितने इंच का हुआ?
अखिलेश ने मोदी पर साधा निशाना
सीएम अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि दिल्ली में सपा को मजूती के साथ भेजिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लखनऊ साइकिल यात्रा चल रही है, लोग सपा की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं।
अखिलेश ने बिना नाम लिए मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता फैलाने वालों को रोकना है, सपा ने ऐसे लोगों का डटकर मुकाबला किया है और करेगी।
उन्होंने कहा कि हमने अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं चलाईं, लड़कियों को कन्या विद्याधन दिया, लैपटॉप बांटे, बेरोजगारी भत्ता दिया। जबकि पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया।
लैपटॉप योजना पर उन्होंने कहा कि हमारी इस योजना की नकल तो दूसरे राज्यों के लोग भी कर रहे हैं।
'बसपा सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया था'
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया था जबकि समाजवादी सरकार लोगों का पैसा लोगों को वापस कर रही है।
इस मौके पर बीएसपी के दो बड़े नेता हर्ष वाजपेयी और अशोक वाजपेयी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
अखिलेश ने सपा सरकार बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया, और लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में सपा को वोट देने की अपील की।
सीएम ने अपनी योजनाओं का बखान किया और विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने अपने सेक्युलरिज्म का भी बखान किया, हालांकि उनके भाषण से स्थानीय मुद्दे गायब रहे।
सपा की रैली में 10 लाख की भीड़
समाजवादी पार्टी का दावा है कि इस रैली में करीब 10 लाख की भीड़ जमा हुई है। अखिलेश और मुलायम समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता मंच पर हैं।
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में अपनी पार्टी, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा कोई मौका हमें नहीं मिलेगा।
अपने भाषण की समाप्ति में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।