{"_id":"6a0906a5e80d54b4a405f7fd3c896f07","slug":"sonia-make-prime-minister-says-sriprakash-jaiswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोनिया पीएम बनाती हैं और लोग पद के पीछे भागते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सोनिया पीएम बनाती हैं और लोग पद के पीछे भागते हैं'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं जबकि अन्य लोग पीएम पद के लिए लालायित रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की ड्राइविंग सीट पर जब-जब कांग्रेस बैठी है देश ने तरक्की की है। जैसे ही दूसरे दल ड्राइविंग सीट पर आए हमेशा गड़बड़ हुई है। देश की गाड़ी में दूसरे दलों को बैठने की इजाजत तो मिल सकती है लेकिन इसे चलाने की नहीं।
विज्ञापन
श्रमिकों के हितों की जोरदार वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पहले वे संतरी हैं बाद में मंत्री। इस मौके पर इंटक की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। इसमें एक बार फिर अशोक सिंह अध्यक्ष चुन लिए गए।
विज्ञापन
चारबाग स्थित रविंद्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित इंटक के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में श्रीप्रकाश जायसवाल ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अन्य दलों में नेता प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए भागते हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं।
कानपुर की लाल इमली मिल से आए मजदूरों को देखकर उन्होंने कहा कि अपने आपको मिटा दूंगा लेकिन लाल इमली का वजूद मिटने नहीं दूंगा। हालांकि उन्होंने केंद्र में गठबंधन सरकार होने के कारण कुछ मजबूरियां बताते हुए फिलहाल कोई भी वायदा करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वामपंथियों ने ट्रेड यूनियन चलाई उसी तर्ज पर सांप्रदायिक शक्तियों ने भी अपने श्रमिक संगठन चलाए हैं। यही वजह है कि उनका पतन हो रहा है लेकिन 68 सालों से इंटक अपने स्थान पर वैसे ही खड़ी है
ब्रह्मचारी इसलिए रहे, ताकि पीएम बन सके
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया है कि कुछ लोग ब्रह्मचारी इसलिए रहे ताकि वह प्रधानमंत्री बन सकें।
हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी नेताओं को हिदायत दी थी कि नरेंद्र मोदी पर प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से कोई टिप्पणी न की जाए लेकिन जायसवाल खुद को रोक न सके।
राहुल से नहीं की जा सकती किसी की तुलना
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि राहुल गांधी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है।
इंटक के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में खत्री ने पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के बाबत पूछे गए सवाल पर कहा कि चाहे कोई कहीं भी चला जाए और कुछ भी कर ले लेकिन वह राहुल गांधी की बराबरी नहीं कर सकता है।