फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth submitted memorandum for employment

युवाओं ने रोजगार के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Youth submitted memorandum for employment
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में आउटसोर्स से अधिभार हटाने आई कंपनी में रोजगार के लिए युवाओं ने विस्थापित युवा कल्याण समिति के माध्यम से कोल प्रबंधन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के लोगों ने चेतावनी दी कि युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति की अगुवाई में एकत्रित हुए युवा बेरोजगार मंगलवार शाम बीना परियोजना मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। रोजगार की मांग को लेकर मुख्य महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन बीना परियोजना स्टाफ अधिकारी कार्मिक पीके त्रिपाठी को सौंपा। समिति पदाधिकारी राजन कुमार ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया कि बीना परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी बीजीआर में सिर्फ दूसरे प्रदेश के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। इसके चलते विस्थापित परिवार दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। युवाओं का कहना था कि बीना कोयला प्रोजेक्ट के चलते पांच गांवों के लोग विस्थापित हुए थे। इन गांवों में चंदुआर, बरवानी, घरसड़ी जवाहर नगर, बांसी, जमशीला के लोग शामिल हैं। इन्हीं गावों के लोगों की भूमि अधिग्रहीत की गई लेकिन रोजगार नहीं दिया गया। इसके चलते बेरोजगार युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजन कुमार, राजू भारती, रविंद्र कुमार, विजय, अजय, जितेंद्र, रामपाल विश्वकर्मा, अनिल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed