फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth showed enthusiasm, 84 percent got the vaccine

युवाओं में दिखा उत्साह, सोनभद्र में 84 फीसदी ने लगवाया टीका

Tue, 01 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth showed enthusiasm, 84 percent got the vaccine
कोरोना को मात देने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है। काफी इंतजार के बाद जब मंगलवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए ऐलान हुआ तो केंद्रों पर युवाओं की भीड़ जुट गई। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कुल 15 केंद्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र वाले कुल 84 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण को यादगार बनाने के लिए केंद्रों पर युवा सेल्फी भी लेते नजर आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी, जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट, आरटीएस क्लब, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज, केकराही, घोरावल, चतरा, प्रोजेक्ट हॉस्पिटल ओबरा, म्योरपुर सीएचसी, पिपरी स्वास्थ्य केंद्र, शक्तिनगर, अनपा और बीजपुर में बने केंद्र पर कुल 1150 युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें से 973 ने टीका लगवाया। यानी कुल 84 फीसदी ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने पर जोर है। युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है। जनपद न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर सेंटर में हुए टीकाकरण में कुल 70 लोगों को टीका लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सी.डि.विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन के निर्देशानुसार वैक्सीनेशन कराया गया। कलेक्ट्रेट में मीडियाकर्मियों के टीकाकरण का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में हुआ टीकाकरण
केकराही सीएचसी में टीकाकरण का उद्घाटन करमा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा व महामंत्री मनीष मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीएचसी घोरावल में वैक्सीनेशन सेंटर का भाजपा जिलामंत्री कैलाश सिंह बैसवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद, सुनील चौबे, अरुण पांडेय, राकेश कुमार आदि रहे। डाला के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र डाला बाजार नगर पंचायत में वैक्सीनेशन किया गया। तहसीलदार सुनील कुमार के मौजूगी में वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र मिश्रा, प्रभारी ईओ महेंद्र सिंह, एएनएम प्रमिला यादव आदि रहे। ओबरा परियोजना चिकित्सालय में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ओबरा विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, भाजपा आईटी के जिला संयोजक मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। म्योरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में वैक्सीनेशन का उद्घाटन विधायक हरिराम चेरो ने किया। डिप्टी सीएमओ योगेश्वर प्रसाद ने कोरोना संक्रमण से बचाव पर जानकारी दी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, प्रधान संगीता देवी, गणेश जायसवाल, दीपक कुमार, अमित रावत आदि रहे। दुद्धी: क्षेत्र के रजखड़ में वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो व एसडीएम रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार वर्मा, चिकित्साधीक्षक डॉ गिरधारी लाल , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed