फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth injured in trying to climb on a moving train, both legs injured

Sonebhadra News: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक घायल, दोनों पैर जख्मी

Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in trying to climb on a moving train, both legs injured
चुर्क। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरीके से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों पैर काटने भी पर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी दुबे तलाव चाका निवासी सत्येंद्र कुमार (26) पुत्र अशोक किसी काम से ओबरा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह ओबरा डैम स्टेशन से चुनार के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार हुआ। चुर्क रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेनों को पास कराने के लिए ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी तो सत्येंद्र टहलते हुए प्लेटफॉर्म से दूर चला गया। वह लौटता, इससे पहले ही ट्रेन आगे बढ़ गई। दौड़ते हुए उसने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, मगर पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके दोनाें पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल यादव ने सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि एक सप्ताह पहले चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में ही घोरावल निवासी एक युवक सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर गिरकर जख्मी हुआ था। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed