फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth injured in the accident died on the way to Varanasi

हादसे में घायल युवक की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत

Tue, 03 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in the accident died on the way to Varanasi
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडहोर चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में बाइक सवार तूफान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

तूफान सिंह (22) निवासी डूमरहर रविवार को बाइक से बभनी आए थे। बभनी से घर लौटते समय बडहोर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तूफान सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। तूफान के बड़े भाई शर्मा सिंह ने बताया कि उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तूफान ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बेटे की मौत से मां फूलमती का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed