फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth going to sell vegetables in Mandi dies in road accident

मंडी में सब्जी बेचने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth going to sell vegetables in Mandi dies in road accident
मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव स्थित एक ढाबा के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक बाइक पर सब्जी लेकर हिंदुआरी मंडी जा रहा था। छोटी दीपावली के दिन हुई घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

शिवखरी गांव निवासी परमेश्वर मौर्य का पुत्र विजय कुमार (21) रविवार की सुबह सब्जी लेकर बाइक से हिंदुआरी मंडी जा रहा था। पसही-बगही संपर्क मार्ग के सामने एक ढाबे के करीब तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। सड़क पर गिरे विजय कुमार के बारे में राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर घरवालों के पहुंचने से पहले ही विजय की मौत हो चुकी थी। घरवाले विजय के शव को घर ले गए। शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।घटना की सूचना पाकर हिंदुआरी चौकी पुलिस मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी प्राप्त करते हुए पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed