{"_id":"5fc67f9f8ebc3e9bcc42dc65","slug":"youth-going-to-barat-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns561153449","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जा रहे युवक की बोलेरो के धक्के से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जा रहे युवक की बोलेरो के धक्के से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। कुदरी गांव के पास मंगलवार को रात करीब आठ बजे बोलेरो के धक्के से बरात जा रहे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास मंगलवार को रात करीब आठ बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार सुरेंद्र (18) पुत्र सामजीत निवासी लीलासी खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में जीतलाल (14) पुत्र रामदास, संतलाल (14) पुत्र उजागिर तथा अशर्फी (12) पुत्र दयाशंकर निवासी लीलासी खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एम्बुलेंस से तीनों घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि चारों लोग एक बाइक पर सवार होकर लीलासी गांव से कुदरी एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में कुदरी गांव के समीप एक बोलेरो ने धक्का मार दिया। इस हादसे में मृत सुरेंद्र ही बाइक चला रहा था। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है। बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।