फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in road accident, partner serious

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 04 Jan 2022 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, partner serious
पुलिस चुर्क चौकी क्षेत्र के पुलिस लाइंस के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर पंचायत चुर्क-गुरमा के वार्ड नंबर एक निवासी अनिल पटेल (33) पुत्र शंकर पटेल और वार्ड नंबर सात निवासी दिनेश पुत्र राजकुमार रात लगभग 11 बजे राबर्ट्सगंज से बाइक पर सवार होकर चुर्क जा रहे थे। पुलिस लाइंस के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में फर कर दिया जहां इलाज के दौरान अनिल पटेल की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर ससुर-दामाद घायल
कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में सोमवार रात पिकअप की चपेट में आने से ससुर और दामाद घायल हो गए। चिंगोरी गांव निवासी हरिप्रसाद (42) और चोपन ब्लॉक के जमना गांव निवासी अजय कुमार (22) को सोमवार रात घोरावल सीएचसी मेंभर्ती कराया गया। घायल हरिप्रसाद ने बताया कि उसका चचेरा दामाद अजय बाइक से मिर्चा बेचने गुरुवल गांव आया था। सोमवार रात घर लौटते समय हरिप्रसाद रास्ते में मिल गए और दोनों बाइक पर बैठकर चिंगोरी गांव जाने लगे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप के धक्के से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि हरिप्रसाद को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed