फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in Goa, relatives reached Kotwali with dead body

गोवा में युवक की मौत, शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Goa, relatives reached Kotwali with dead body
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरीकला गांव निवासी युवक की गोवा में मौत हो गई। शनिवार को शव को गांव लाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। देवरी कला गांव निवासी अजय कुमार (19) गांव के दो और मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों के साथ काम की तलाश में पिछले माह गोवा गया था। वहां काम के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व अजय ने फोन पर अपनी मां को अवगत कराया था कि कुछ लोग उसे मारने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने कई बार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अजय के साथ काम करने गए लोगों से बातचीत की गई तो लवकुश नाम के व्यक्ति ने बताया गया कि अजय की मौत हो गई है। शनिवार की दोपहर बाद गोवा से शव पैतृक गांव लाया गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि अजय की हत्या की गई है। कोतवाल दिनेश पांडेय ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। कोतवाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed