फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to tempo overturning, four injured

टेंपो पलटने से युवक की मौत, चार घायल

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tempo overturning, four injured
सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के मिसरा (मर्रक) गांव में बुधवार की शाम सवारियों से भरा टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार चार यात्री घायल हो गए। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी को बीना परियोजना स्थित अटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर से सवारी लेकर टेंपो डिबुलगंज की ओर जा रहा था। मिसरा गांव के पास अचानक तेज रफ्तार टेंपो पर चालक ने नियंत्रण ह िखो दिया। असंतुलित टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छोटक (35), सोनिया (25), सुनीता (27), नीलम (22) व एक वर्ष का मासूम घायल हुए। घायल काफी देर तक सड़क पर मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीना अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने छोटक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव के साथ दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया है। चालक भी हिरासत में लिया गया है। मृतक व सभी घायल अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed