फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to lightning in sonbhadra who stood under tree to avoid rain

Sonbhadra: बिजली गिरने से युवक की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था

Fri, 17 Mar 2023 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

सोनभद्र के पिपराखांड गांव में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा था।

विज्ञापन
Youth dies due to lightning in sonbhadra who stood under tree to avoid rain
मोहम्मद शमशेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पिपराखांड गांव में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार बभनी निवासी ऐनुलहक का पुत्र मोहम्मद शमशेर (32) शुक्रवार को पिपराखांड में काम करने गया था।

विज्ञापन


दोपहर में अचानक मौसम खराब हुआ और बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बारिश तेज हो गई। बारिश के बचने के लिए शमशेर एक आम के पेड़ के नीचे छिप गया। करीब तीन बजे आसमान में तेज गरज चमक के साथ आम के पेड़ पर बिजली गिरी। जिसके चपेट में आने से शमशेर गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मौत की सूचना से गांव में मातम 

वहीं कुछ दूरी पर अन्य मजदूरों ने शोरगुल किया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने तत्काल शमशेर को निजी साधन से अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक डा. दिशा गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां अख्तरी निशा और पत्नी नूरशबा का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया। मृतक शमशेर को दो पुत्री और एक पुत्र है। शमशेर की मौत से गांव में मातम सा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन अन्य लापता

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में शुक्रवार शाम बारिश के बीच ओलावृष्टि की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। काम से घर लौटते समय यह घटना हुई। इसी गांव की तीन अन्य महिलाएं भी लापता हैं। वह लकड़ी लाने जंगल में गई थीं। गड़वान से बैजनाथ संपर्क मार्ग पर रपटा का निर्माण हो रहा है। बैजनाथ गांव के दुसवानी टोला निवासी यशोदिया (55) पत्नी स्व. रघुवीर इसमें मजदूरी का कार्य कर रही थी। काम खत्म कर सभी मजदूर घर जाने लगे।

इसी दौरान अचानक बारिश के बीच ओलावृष्टि शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक करीब सौ से डेढ़ सौ ग्राम वजन वाले ओलों की चपेट में आने से यशोदिया की मौके पर ही मौत हो गई। बैजनाथ गांव की तीन महिलाएं लकड़ी लाने जंगल की ओर गई थीं। बारिश और ओलावृष्टि के बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंची थीं। इससे परिजन तरह-तरह की आशंका से सहमे हुए हैं। रामपुर बरकोनिया एसओ रामदरस राम ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

चोपन थाना क्षेत्र स्थित पतगढ़ी गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर में बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चोपन थाना में राजेश उर्फ भोला ने तहरीर देकर अवगत कराया कि पत्नी सुनीता (28) घर के कच्चे मकान में लगे बडे़र में साड़ी के फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली है।

सुबह दोनों बच्चों को खाना खिलाने के बाद कमरे में आराम करने चली गई। वह बकरी चराने मां के साथ पास के जंगल में चला गया। लौटा तो सुनीता फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान व चोपन पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

ट्रेलर के चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

शक्तिनगर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर ट्रेलर के चपेट में आए सुपरवाइजर की मौत के बाद लोग उग्र हो गए और आगजनी पर उतारू हो गए। ग्रामीणों ने एक पेलोडर मशीन में आग लगा दिया। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली में तेज रफ्तार कोल वाहन शुक्रवार की सुबह अनिंयत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। जिसमें गोंदवाली निवासी जितेन्द्र तिवारी (23) पुत्र गोरेलाल तिवारी की मौत हो गई। कोल वाहन का ब्रेक डाउन होने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास खड़े पेलोडर को आग के हवाले कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बरगवां व मोरवा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया।एसडीएम चितरंगी व एसडीओपी मोरवा के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। वहीं फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से छह वर्षीय मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। दुर्घटना के बाद युवक की पत्नी बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed